सूर्य ग्रहण का महत्व

धार्मिक दृष्टि से भी सूर्य ग्रहण विशेष महत्व रखता है। वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से समझें तो जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस दौरान सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंती। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 अक्टूबर के दिन सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 34 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा।

करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित माना जाता है, लेकिन आप मन ही मन ईश्वर के नाम का जाप कर सकते हैं। साथ ही गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से आप बच सकते हैं। ग्रहण के दौरान तेल या घी में पका हुआ भोजन, दूध, लस्सी, पनीर आदि से बनी चीजों में तुलसी का पत्ता या कुश डाल देना चाहिए। इससे यह चीजें सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मुक्त हो जाती हैं।

भूलकर भी न करें ये काम

ग्रहण काल में भोजन करना वर्जित माना गया है। लेकिन अगर आप ग्रहण काल में किसी का श्राद्ध करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। सूतक काल के ये नियम बालक या वृद्ध व्यक्ति रोगी पर लागू नहीं होते। वहीं, सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए इसके साथ ही किसी धार्मिक स्थल पर भी न जाएं। साथ ही इस दौरान बाल या नाखून काटने, तेल मालिश करने से भी बचना चाहिए। साथ ही ग्रहण के दौरान बाहर की यात्रा पर भी न जाएं।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’